
Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज में नया मॉडल Bajaj Chetak 3001 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹99,990 (ex-showroom) रखी गई है और ये Chetak 2903 की जगह लेता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे इस नए ई-स्कूटर की डिजाइन, रेंज, फीचर्स, चार्जिंग टाइम, और इसका कंपेरिजन बाकी कंपनियों से — पूरी डिटेल में।
Bajaj Chetak 3001 Design
Bajaj Chetak 3001 दिखने में बाकी Chetak स्कूटर्स जैसा ही है — लेकिन इसमें नए ग्राफिक्स और 3 नए कलर ऑप्शन (Red, Blue, Yellow) दिए गए हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये अपनी सेगमेंट की अकेली स्कूटर है जिसमें Full Metal Body मिलती है। स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और फुल LED लाइटिंग इसे और भी क्लासी बनाते हैं।
Bajaj Chetak 3001 Specifications
इसमें 3kWh की बैटरी लगी है जो फुल चार्ज पर 127 KM की रेंज देती है। साथ ही इसमें 3.1kW का मोटर लगा है जिसकी टॉप स्पीड 62 kmph है। इसे चार्ज करने के लिए 750W का चार्जर मिलता है जिससे स्कूटर 0 से 80% तक सिर्फ 3 घंटे 50 मिनट में चार्ज हो जाता है।
Bajaj Chetak 3001 Features

Chetak 3001 में मिलते हैं ढेरों स्मार्ट फीचर्स:
- कलर TFT डिस्प्ले
- कॉल और म्यूजिक कंट्रोल
- हिल-होल्ड असिस्ट
- गाइड-मी-होम लाइट्स
- रिवर्स मोड
- स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- Combined Braking System (CBS)
Chetak 3001 vs Rivals: कौन है आगे?
Range Comparison:
मॉडल | रेंज (क्लेम्ड) |
---|---|
Bajaj Chetak 3001 | 127km |
Vida V2 Plus | 143km |
TVS iQube 3.5 | 145km |
Ather Rizta S | 123km |
Suzuki e-Access | 95km |
Honda QC1 | 80km |
Chetak 3001 की रेंज को उसकी बैटरी क्षमता और कीमत के हिसाब से इस सेगमेंट में बेहतरीन माना जा सकता है।
Charging Time Comparison:
मॉडल | 0–80% चार्जिंग टाइम |
---|---|
Bajaj Chetak 3001 | 3hr 50min |
Vida V2 Plus | 5hr 15min |
TVS iQube 3.5 | 4hr 30min |
Suzuki e-Access | 4hr 30min |
Ather Rizta S | 6hr 30min |
Honda QC1 | 4hr 30min |
Price Comparison:
मॉडल | कीमत (Ex-showroom) |
---|---|
Bajaj Chetak 3001 | ₹99,990 |
Vida V2 Plus | ₹85,300 |
TVS iQube 2.2 | ₹1 Lakh |
Ather Rizta S | ₹1.10 Lakh |
TVS iQube 3.5 | ₹1.31 Lakh |
Honda QC1 | ₹90,000 |
Availability & Booking
Bajaj ने भारत में Chetak 3001 की बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिरी तक शुरू होने की उम्मीद है। Patna समेत कई शहरों में यह स्कूटर जल्द ही सड़कों पर नजर आएगा।
ये भी पढ़े:- Honda Transalp XL750 – हर रास्ते की साथी, एडवेंचर में नया नाम
ये भी पढ़े:- Welcome To The Jungle: शूटिंग रुकी या अफवाह? जानिए Akshay Kumar की कॉमेडी फिल्म का पूरा हाल
1 thought on “Bajaj Chetak 3001 की एंट्री – जानिए कीमत, रेंज और शानदार फीचर्स”